Wednesday, 30 September 2020

Rajfed Registration 2020-21 Rajasthan मूंग, मूंगफली, उड़द, सोयाबीन समर्थन मूल्य पर खरीद

mgsu exam result admit card merit list time table

Rajfed Registration 2020-21 Rajasthan:राजफेड समर्थन मूल्य खरीद (MSP) पर खरीफ की फसल मुंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन के लिए खरीद 01 नवंबर से शुरू होगी। किसानो की होने वाली उपज को MSP पर खरीदने के लिए RAJFED (Rajasthan State CO-Operative Marketing Federation Ltd) द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंगलवार को आयोजित हुई राज्य स्तरीय स्टेरिंग कमेठी की बैठक हुई। जिसमे सहकारिता और कृषि विभाग के सचिव कुंजीलाल मीणा ने कहा की राज्य में नवंबर माह में मुंग, उड़द, सोयाबीन और मूंगफली की खरीद शुरू होगी।

Rajfed Registration 2020-21 Rajasthan

Previous Articles

 One Nation One Ration Yojana 2020 Ration Aadhaar Card Seeding

 Sarpanch Winner List 2020 राजस्थान विजेता सरपंच लिस्ट 2020 @ Http://Sec.Rajasthan.Gov.In/

 Post Office Franchise 5000 हज़ार रूपए देकर मिल रही Post Office की फ्रेंचाइजी, आय का अच्छा साधन

 Utkarsh Classes Jodhpur 1000 Tablet Free For Govt School Girls उत्कर्ष क्लासेज की और से सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क टेबलेट

 MP Sarkari Naukari Various Post Recruitment 2020 Staff Nurse, Lab Technician, Pharmacist Vacancy 2020

Rajfed Online Registration Date 2020

सहकारिता विभाग को इस बार खरीफ की फसल को समर्थन खरीदने के लिए 1935 करोड़ रूपए की कार्यशील पूंजी की जरूरत होगी। और कुल 12.22 लाख मेट्रिक टन उपज की खरीद होगी। इसी के साथ ही प्रबंध निदेशक श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने कहा की राज्य के सभी जिला कलेक्टर पटवारियों को निर्देश दे की वे किसानो को गिरदावरी जारी करे जिससे किसानो को पंजीयन के समय किसी परेशानी नहीं हो। और बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश नैफेड अधिकारियो को दिए है। और MSP पर खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ईमित्र कीओस्क के माध्यम से होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण कब शुरू होंगे इसके लिए सहकारिता विभाग द्वारा अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

राजफेड ऑनलाइन पंजीकरण के लिए किसानो को सामान्य निर्देश

किसानो को अपनी उपज को MSP पर बेचने के लिए कुछ बातो का ध्यान रखना है जो निम्न है।

  1. MSP पर अपनी उपज बेचने किसान अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखे।
  2. जन आधार कार्ड में अपना बैंक खता और मोबाइल नंबर अपडेट रखे।
  3. पटवारी से समय पर अपनी गिरदावरी ले और ऑनलाइन पंजीकरण करवाए।
  4. ऑनलाइन पंजीकरण के समय अपना आधार कार्ड, मोबाइल, बैंक खाता, जन आधार कार्ड और गिरदावरी अपने पास रखे।
  5. ऑनलाइन पंजीकरण में की गई सभी प्रकार की प्रविष्टि ध्यानपूर्वक जाँच ले। एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद अध्यतन संभव नहीं होगी।
  6. जिस किसान के नाम से गिरदावरी है उसी के नाम से ही पंजीकरण मान्य होगा।
  7. यदि किसी व्यक्ति ने भूमि लीज पर ले रखी है या हिस्से पर ले रखी है तो दोनों में से एक ही किसान पंजीकरण करवा सकते है। कास्तकार द्वारा पंजीकरण करवाने पर भूमि मालिक का जन आधार कार्ड नंबर लगाना अनिवार्य है। और भूमि मालिक और कास्तकार के बीच अनुबंध पत्र 100 रूपए के स्टाम्प पेपर पर होना चाहिए।
  8. ऑनलाइन पंजीकरण में अपलोड की गई गिरदावरी और मूल गिरदावरी में मिलान होने के बाद ही तुलाई हो सकेगी।
  9. ऑनलाइन अपलोड गिरदावरी में संशोधन मान्य नहीं है।
  10. जिस फसल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है वही फसल तुलाई होगी अन्य नहीं।

Official Website-http://rajfed.gov.in/

mgsu exam result admit card merit list time table



Category : LatestSarkari Yojana,rajfed,Rajfed Farmer Registration,Rajfed Full Form,Rajfed Helpline,Rajfed Kharid Kendra,Rajfed Minimum Support Price,Rajfed Moong Kharid 2020,Rajfed Moonghfali Khaird 2020,Rajfed Online Panjikaran,Rajfed Online Registration,rajfed online registration 2019,Rajfed Online Registration 2020,Rajfed Online Registration Date 2020,rajfed Payment,Rajfed Registration,Rajfed Registration 2020,rajfed registration 2020 moong,Rajfed Registration 2020-21,Rajfed Registration 2020-21 Rajasthan,Rajfed Registration Status,Rajfed Soyabin Kharid 2020,rajfed tender,Rajfed Token,Rajfed Token Status,Rajfed Token Status Check,Rajfed Toll Free Number,Rajfed Udad Kharid 2020,rajfed एमएसपी,RAJFED टोकन स्थिति,Rajfed.gov.in,rojgarsmachar,Sahkarita Vibhag Rajfed Registration,राजफेड ऑनलाइन पंजीकरण के लिए किसानो को सामान्य निर्देश,सोयाबीन समर्थन मूल्य पर खरीद
Disqus Comments